बिग बॉस विनर प्रिंस नरूला ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में भी हुए शामिल

उज्जैन ।    महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि भारतीय मनोरंजन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय स्थान हासिल करने वाले प्रिंस नरूला बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। मॉडलिंग, अभिनय और गायन के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध प्रिंस नरूला शनिवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। वे नंदी हॉल में प्रभु भक्ति में लीन नजर आए। 

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि भारतीय मनोरंजन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय स्थान हासिल करने वाले प्रिंस नरूला बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। मीडिया से चर्चा करते हुए नरूला ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने से ऊर्जा मिलती है। बाबा महाकाल से से प्रार्थना है कि वह देश और दुनिया के साथ हमें बुरी नजरों से बचाकर रखें। अब तक चार रियलिटी शो जीत चुके हैं प्रिंस नरूला एमटीवी रोडीज 12 (2015), एमटीवी स्प्लिट्सविला 8 (2015), बिग बॉस 9 (2015-2016), और नच बलिए 9 (2019) समेत चार रियलिटी टीवी शो जीत चुके हैं। इसके अलावा प्रिंस नरूला ने काल्पनिक धारावाहिकों में भूमिकाएं निभाकर भी अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बढ़ो बहू (2016-2018) में पहलवान लाखन 'लकी' सिंह अहलावत की भूमिका निभाई और नागिन 3 (2018) में शाहनवाज 'शान' अली का किरदार निभा चुके हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *