आरक्षक ने मारी खुद को गोली, कुछ समय पहले ही लंबे अवकाश से लौटे थे रोहित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, गंज थाना क्षेत्र में तड़के सुबह तीन बजे आरक्षक रोहित सलामे ने खुद को गोली मार ली। बता दें कि रोहित ने मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड स्थित बंगले के गार्ड रूम में सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है।जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक 2 बजे ड्यूटी से उतरे थे। बताया जा रहा है कि आरकक्ष ने पहले ब्रश किया और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक एक सप्ताह पहले ही 25 दिन के लंबे अवकाश से वापस आया था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआइ वैभव मिश्रा तथा गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पर उपस्थित रहे। आरक्षक के शव को अस्पताल भेजा गया है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *