दमोह में 16 फरवरी से आयोजित होगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

दमोह ।   बुंदेली गौरव न्यास की तरफ से 16 फरवरी से तहसील ग्राउंड मैदान में  बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बुंदेली गौरव न्यास के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर महोत्सव की जानकारी दी। तहसील मैदान में आयोजित प्रेसवार्ता में न्यास अध्यक्ष अंबालाल पटेल ने बताया कि बुंदेली महोत्सव दमोह जिले के लोगों के एक मंच प्रदान करता है। साथ ही मनोरंजन के साधन भी पर्याप्त रूप में महोत्सव में रहते हैं। 16 फरवरी से बुंदेली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जो 27 फरवरी तक चलेगा।

विवेक शेंडेय ने कहा कि बुंदेली गौरव न्यास बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन पिछले कई वर्षों से करता आ रहा है। इस वर्ष भी परंपरागत कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें दमोह के कलाकारों को मंच मिलेगा। हमारा प्रयास है कि अन्य राज्यों की संस्कृति को भी यहां लोग जानें, इसके लिए हम अन्य राज्यों की कला-संस्कृति को भी प्रदर्शित करने का प्रयास कर रहे हैं।  महोत्सव में विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसमें स्वरश्री, नृत्यश्री और वाद्यश्री प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे। तीनों प्रतियोगिताओं में एकल एवं युगल रूप में ग्रुप ए 5 वर्ष से 10 वर्ष आयु वर्ग, ग्रुप बी में 11 वर्ष से 16 वर्ष आयु वर्ग, ग्रुप सी में 17 वर्ष से 22 वर्ष आयु वर्ग और ग्रुप डी में 23 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *