नम हवाओं से उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में ठंड, आज बारिश के आसार, रायपुर में छाए बादल

राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ का मौसम अभी भी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है।उत्‍तर और दक्षिण से आने वाली हवा का मिलन होने की वजह से रायपुर सहित मध्‍य छत्‍तीसगढ़ में बादल छाए हुए हैं।मौसम विभाग के अनुसार नमी के प्रभाव से गुरुवार को सरगुजा संभाग के एक-दो स्‍थानों पर हल्‍की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि अभी शहर का तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री तक बढ़ चुका है।

रायपुर गुरुवार सुबह अच्‍छी धूप खिली हुई है, लेकिन आसमान में हल्‍के बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में बादल छाए हुए हैं, लेकिन तापमान में इसका असर नहीं दिखेगा।

शुष्क हवाओं का उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में असर

अभी राज्य में पर्याप्त मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसकी वजह से शुष्क हवा का दायरा सरगुजा संभाग से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उत्तरी हिस्से में अभी ठंड पड़ रही है, लेकिन मध्य और बस्तर में इसका असर खत्म हो गया है।

पिछले चौबीस घंटे में रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.8 सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर होने वाला है, मगर तापमान में इसकी वजह से बहुत अधिक असर होने की संभावना नहीं है।

बुधवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *