सो‎निया के नामांकन के चलते राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बलरामपुर नहीं पहुंचेगी

अंबिकापुर। सो‎निया गांधी के राज्यसभा में नामांकन जमा करने के कारण राहुल गांधी की न्याय यात्रा बलरामपुर नहीं पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूरी हो गई है। खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे लेकर जानकारी दी है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी बलरामपुर नहीं आएंगे। कल यानी गुरुवार से औरंगाबाद से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो सकती है। पीसीसी चीफ ने कहा कि सोनिया गांधी के नामांकन दाखिल करने के ‎लिए राहुल गांधी दिल्ली रवाना हुए है। उन्होंने यह भी कहा ‎कि छत्तीसगढ़ में बेहतर तरीके से भारत जोड़ो न्याय यात्रा संपन्न हुई है। यात्रा की शुरुआत 8 फरवरी से हुई। फिर लगातार 11, 12, 13 तारीख तक चली। कल अंबिकापुर में एतिहासिक जनसभा को राहुल गांधी ने संबोधित भी किया। 
बता दें ‎कि भारत जोड़ो यात्रा लगातार छत्तीसगढ़ में चार दिन तक रही। सोनिया गांधी के राज्यसभा नामांकन की वजह से राहुल गांधी कल दिल्ली चले गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा काफी शानदार रही। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और काफी जोश रहा। मेरा मानना है कि छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड से न्याय यात्रा की एक बार फिर शुरुआत होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बलरामपुर जाना था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। सोनिया गांधी का राज्यसभा का नामांकन जमा होने वाला है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *