दिन दहाड़े घर में हुई महिला की हत्या का संदेह सगे बेटे पर, पुलिस ने लिया हिरासत में

भोपाल। कमला नगर थाना इलाके में स्थित शबरी नगर में रहने वाली विवाहिता की गुरुवार को दिन दहाड़े घर में घुसकर हत्या किये जाने की सनसनीखेज घटना में पुलिस को शुरुआती जॉच के बाद से ही मृतका महिला के बेटे पर सदेंह है। सूत्रो के अनुसार सदेंही बेटे ने खर्चे के लिये पैसै या अपने प्रैम-प्रंसग को लेकर मॉ की हत्या की है, क्यूकिं जिस लड़की से सदेंही बेटे का प्रैम-प्रंसग चल रहा है, मृतका उसके खिलाफ थी, और बेटे को उस लड़की से शादी करने से मना कर रही थी। जॉच के दौरान हाथ लगे सुरागो के आधार पर पुलिस ने मृतक महिला के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। 
मिली जानकारी के मुताबिक जी-6, नई शबरी नगर में रहने वाली 38 वर्षीय नंदा मोरे पति सुनील मोरे दूसरों के घरों में घरेलू काम करती थीं। नंदा के परिवार में पत्नि सहित एक बेटा रौनक और बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। नंदा के पति भी कभी-कभी निजी काम करते है। वहीं बेटा रौनक भी कभी-कभी कैटर्स के पास काम करने चला जाता था। बेटे रौनक ने बताया कि बीते दिनो दुर्ग, छत्तीसगड़ में रहने वाली उसकी दादी उनके घर मेहमान आई हुई थी। एक सप्ताह पहले उसके पिता सुनील दादी को छोड़ने के लिये दुर्ग छत्तीगढ़ गए हुए थे। इन दिनो घर में नंदा और उसका बेटा रौनक था। बेटे रौनक ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह दोस्त की पार्टी में चला गया था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वह घर आया तो उसे घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखने पर कमरे में उसे मां खून से लथपथ औंधे मुंह पड़ी नजर आई थी। आस-पास के लोगो की मदद से वह मां को इलाज के लिये हॉस्पिटल लेकर पहुंचा वहॉ डॉक्टर ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बेटे रौनक ने पुलिस को न तो मां के घर में खून से लथपथ पड़ी होने की सूचना दी और बाद में डॉक्टरो द्वारा मृत घोषित किये जाने के बाद भी वह मॉ के शव को अस्पताल से सीधे घर ले आया था। खबर लगने पर महिला के रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा था। पुलिस का कहना है, कि मृतका महिला की हत्या से पहले या तो उसके साथ मारपीट की गई है, या फिर वारदात के समय महिला ने हत्यारे से संघर्ष किया है। महिला के शरीर व सिर पर भी चोट के निशान मिले थे। जॉच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला कायम कर लिया है। सूत्रो के अनुसार शुरूआत से ही उसका बेटा रौनक संदेह के दायरे में था। उसे हिरासत में लेकर पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सदेंही रौनक का एक युवती से प्रैम-प्रसंग चल रहा है। लेकिन उसकी मां नंदा को यह पसंद नहीं था, और वह उसके खिलाफ थी। पुलिस जॉच में यह बात भी सामने आई है कि सदेंही रौनक का मॉ से खर्च मांगने को लेकर आये दिन झगड़ा होता रहता था, और रौनक घटना की रात मां के साथ अकेला था। फिलहाल इसकी पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने नहीं की है। अफसरो का कहना है कि संदेही बेटे रौनक से पूछताछ की जा रही है, और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *