महारानी अवतार में विक्की की मां, बहू Ankita Lokhande ने की सास की सेवा

अंकिता लोखंडे की सास और विक्की जैन की मां रंजना जैन 'बिग बॉस 17' में अपनी प्रेजेंस को लेकर खूब चर्चा में रहीं। विक्की की मां को अंकिता को बार-बार ताने मारने को लेकर खूब आलोचना सहनी पड़ी थी। लोगों ने उनकी तुलना टीवी की वैम्प तक से कर दी थी। अब एक बार फिर विक्की की मां चर्चा में आ गई हैं।

'बिग बॉस 17' से पॉपुलर हुईं विक्की जैन की मां का एक वीडियो इस वक्त सुर्खियां बटोर रहा है। महारानी अवतार में विक्की की मां की अंकिता और बाकी बहुएं पूजा अर्चना करती हुई नजर आईं। इंटरनेट पर जैसे ही यह वीडियो सामने आया, लोगों ने उनकी तुलना 'राधे मां' तक से कर दी।

विक्की जैन की मां बनीं महारानी

विक्की जैन की मां रंजना जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। क्लिप के साथ लिखा गया है, "आप उन्हें प्यार करें, नफरत करें या नजरअंदाज करने की कोशिश करें… लेकिन आप बिक्की की माताजी के आकर्षण का विरोध नहीं कर सकते हैं। विक्की जैन की मां माताजी की तरह लग रही हैं।" 

क्लिप में विक्की की मां को दुल्हन की तरह सजे हुए देखा जा सकता है। वह येलो कलर के आउटफिट के साथ ग्रीन कलर का दुपट्टे ओढ़े हुए नजर आ रही हैं। नाक में नथ, मांग टीका, चोकर, मल्टीलेयर्ड हार और चूड़ियों में किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं। वह स्टेज पर बैठी हुई दिख रही हैं। इस बीच एक महिला उनके चरणों में भी बैठ गई।

अंकिता ने की सास की पूजा

विक्की जैन की मां का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में विक्की की मां बैठी हुई हैं और अंकिता लोखंडे व उनकी जेठानी कोई रस्म करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान अंकिता लाल रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि विक्की के माता-पिता ने तीर्थंकर भगवान की माता वामादेवी और पिता अश्वसेन का किरदार निभा रहे हैं। यह वीडियो विक्की के भाई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *