सात जन्मों के रिश्ते में बंधे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

बॉलीवुड का फेमस कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं।परिवार और दोस्तों की बीच रकुल और जैकी ने बुधवार 21 फरवरी को गोवा में सात फेरे लिए। वहीं अब कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस कर सरप्राइज दे दिया है।रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने आनंद कारज रीति-रिवाज से एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया। इसके बाद सिंधी रीति-रिवाज से भी शादी की। बता दें, रकुल सिख परिवार से है तो वहीं जैकी सिंधी परिवार से हैं, जिसके चलते इस कपल ने दो रिवाजो से शादी। इस खास मौके पर रकुल प्रीत सिंह ने पीच कलर का लहंगा पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। इस लहंगे में थ्रेड और पर्ल से वर्क किया गया है। इसी के साथ उन्होंने पोल्की और पर्ल नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका कैरी किया हुआ है। उन्होंने डैवी मेकअप, विंग्ड आईज और न्यूड लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया। तो वहीं, दूल्हे राजा जैकी क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग दोशाला में काफी हैंडसम लग रहे थे।दूल्हा और दुल्हन रकुल और जैकी ने शादी के बाद पैपराजी के सामने आए और जमकर पोज भी दिए।  कपल जब मुस्कुराते हुए हाथ में हाथ डाले पैपराजी के सामने पहुंचा। एक्ट्रेस के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ नजर आया।इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी डायमंड वेडिंग रिंग को भी फ्लॉट किया, जो काफी चमक रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *