भाग्यश्री ने धूमधाम से मनाया अपना 55वां जन्मदिन, पति हिमालय ने पैपराजी के सामने किया Kiss

अपनी पहली फिल्म से ही दुनिया भर में नाम कमाने वाली भाग्यश्री को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। कभी वह बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों पर भारी पड़ गई थीं। फिर उन्होंने हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली और इंडस्ट्री से थोड़ा ब्रेक ले लिया। अब एक बार फिर वह एक्टिंग की दुनिया में वापस लौट आई हैं।

55 साल की हुईं भाग्यश्री

खैर, प्रोफेशनल फ्रंट में तो भाग्यश्री हमेशा हेडलाइंस में जगह बनाती हैं, लेकिन आज वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, अभिनेत्री 23 फरवरी 2024 को 55 साल की हो गईं। इस मौके को और खास बनाने के लिए भाग्यश्री ने एक शानदार बर्थडे पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में कई सेलिब्रिटीज नजर आए, जिनमें माधुरी दीक्षित से अनुपम खेर तक शामिल रहे।

हिमालय दासानी ने पत्नी को किया किस

भाग्यश्री ने पैपराजी के साथ भी अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने रेस्तरां से बाहर पैपराजी के सामने केक कटिंग की। इस दौरान हिमालय अपनी लेडी लव के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आए। पोज देते समय पहले हिमालय ने भाग्यश्री को साइड से गले लगाया और फिर उनके गाल पर किस कर लिया। व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे लविंग कपल ने अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया।

माधुरी दीक्षित और भाग्यश्री का दिखा खास बॉन्ड

भाग्यश्री के जन्मदिन के जश्न में माधुरी दीक्षित भी शामिल रहीं। वह लेदर स्कर्ट, टॉप और रेड जैकेट में स्टनिंग लग रही थीं। पार्टी के बाद भाग्यश्री अपनी दोस्त माधुरी को बाहर तक छोड़ने आईं और साथ में पैपराजी को ढेर सारे पोज भी दिए। दोनों अभिनेत्रियों के बीच एक खास बॉन्ड देख फैंस भी गदगद हो गए।

बता दें कि भाग्यश्री ने साल 1990 में हिमालय दासानी से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं अभिमन्यु और अवंतिका। भाग्यश्री के दोनों बच्चे अपनी मां के नक्शेकदम पर चलकर अभिनय में पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *