जीतू पटवारी ने बताया- राहुल गांधी मुरैना से क्यों शुरू करेंगे न्याय यात्रा; भाजपा पर किया कटाक्ष

मुरैना ।   कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजस्थान के सीएम के दौरे को लेकर कहा कि जहां-जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा आती है, वहां भाजपा अपनी हलचल बढ़ा देती है। आशा यह है कि उन्हें अभी भी डर सता रहा है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की यात्रा का अकल्पनीय और अभूतपूर्व स्वागत हुआ था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पांच जरूरतों को समझते हुए राहुल गांधी मुरैना से इसकी शुरुआत कर रहे हैं। इस यात्रा को लेकर चंबल में भारी उत्साह है।

इसका लाभ हमें लोकसभा चुनाव में मिलने वाला है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजस्थान के सीएम के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि जहां-जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा आती है, वहां भाजपा अपनी हलचल बढ़ा देती है। आशा यह है कि उन्हें अभी भी डर सता रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि मोदी की गारंटी कब पूरी होगी। 2023 के विधानसभा चुनाव में तो उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे। इसके साथ ही कांग्रेस नेता पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के चुने हुए मुख्यमंत्री नहीं हैं, पर्ची वाले मुख्यमंत्री हैं। पर्ची निकली तब वह मुख्यमंत्री बने हैं। मुख्यमंत्री साहब ने तीन C से प्यार कर लिया है, पहला कर्ज बहुत लेते हैं। दूसरा प्रदेश में क्राइम बढ़ गया है और तीसरा करप्शन बहुत है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *