निचले स्तर के आरोप महाराष्ट्र सहन नहीं करेगा, किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा  – शिंदे

मुंबई । महाराष्ट्र के  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे के आरोप की भाषा राजनीतिक लग रही है। उनकी मांगें बदलती जा रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कोई उनको शब्द लिखकर दे रहा है। उनका यूं आरोप लगाना महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है।
जरांगे के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर लगाए गंभीर आरोप के चलते रविवार (25 फरवरी) को एकनाथ शिंदे ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान यह बातें कहीं। इस दौरान राज्य के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद रहे।
सीएम शिंदे ने कहा, मराठा आरक्षण को लेकर हमने जो कहा था वो किया। कुछ लोग राज्य में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। जरांगे मराठाओं के लिए प्रामाणिक भावनाओं के तहत लड़ रहे हैं। सरकार मराठा समाज के लिए सकारात्मक प्रयास कर रही है। जरांगे की सभी मांगें मानी गईं। मैं उनके हर आंदोलन में उनसे मिलने भी गया।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे निचले स्तर के आरोप महाराष्ट्र सहन नहीं करेगा। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। हर किसी को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस सक्षम है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *