शादी के बाद माथा टेकने गोल्डन टेंपल पहुंचे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी 

न्यूली मैरिड कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बाद भगवान का आशीर्वाद लेने अमृतसर के गोल्डन टेम्पल पहुंचे। कपल की फोटोज सामने आई हैं।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में धूमधाम से शादी की थी। कपल ने दो रीति-रिवाज से शादी की थी। दिन में आनंद-कारज रीति-रिवाज से रकुल और जैकी एक-दूसरे के हुए। फिर दोनों ने सनसेट के समय हिंदू परम्परा के अनुसार सात फेरे लिए। शादी के बाद से ही कपल सुर्खियां बटोर रहा है।

गोल्डन टेम्पल गए रकुल और जैकी

शादी के बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भगवान का आशीर्वाद लिया। दोनों अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति जैकी के साथ फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर में रकुल और जैकी गोल्डन टेम्पल के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, "धन्य हो गई।"

एक फोटो में रकुल और जैकी को अपने मम्मी-पापा के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। येलो कलर के सलवा-सूट में नई-नवेली दुल्हन रकुल प्रीत बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल रखा और अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट किया। वहीं, जैकी रेड कुर्ता और व्हाइट पायजामा में हैंडसम लग रहे हैं।

रकुल और जैकी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

जैकी भगनानी बी-टाउन के जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'कल किसने देखा' (2009) से की थी। वह 'फालतू' और 'यंगिस्तान' जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग करियर न चलने के बाद अब जैकी फिल्म प्रोडक्शन में हाथ आजमा रहे हैं। वह सरबजीत, दिल जंगली, वेलकम टू न्यूयॉर्क, बेल बॉटम और कठपुतली जैसी फिल्में बना चुके हैं। उनकी आगामी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हो रही है। 

वहीं, रकुल प्रीत ने साउथ फिल्मों से अपना करियर शुरू किया था। वह दे दे प्यार, यारियां और डॉक्टर जी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी आगामी फिल्म अयलान है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *