लखनऊ में बीच सड़क मिट्टी धंसने से हुआ 7 मीटर लंबा और 5 मीटर गहरा गड्ढा!

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बीच सड़क पर एक बड़ा गड्ढा हो गया जिससे वहां से गुजर रही एक कार फंस गई थी। यह गड्ढा 7 मीटर लंबा और 5 मीटर गहरा था। हालांकि उस कार को क्रैन की मदद से खाई में गिरने से बचा लिया गया, लेकिन इससे लोक निर्माण विभाग की बड़ी किरकिरी हुई थी। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी ने सफाई भी दी है जिसमें बताया गया है कि सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा कैसे हुआ था। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक सड़क के नीचे से पड़ी हुई जल निगम की ट्रंक सीवर लाइन से लगातार पानी का रिसाव हो रहा था जिसकी वजह सड़क के नीचे से लगातार मिट्टी धंस रही थी। इसी कारण  सड़क का बेस क्षतिग्रस्त हो गया और रास्ता धंस गया। इसकी मरम्मत के लिए जल निगम की कार्यदायी संस्था को घटनास्थल पर बुलाया गया है। 
लोक निर्माण विभाग ने बताया कि 3 मार्च को गुलाचीन मंदिर से शिव मंदिर होते हुए लेबर अड्डा जाने वाले रास्ते पर अचानक 7 मीटर लंबा, 5 मीटर चौड़ा और करीब 5 मीटर गहरा गड्ढा हो गया था। जिसकी वजह से आने-जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने तत्काल संज्ञान लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि रास्ते की सतह से गहराई में पड़ी हुई जल निगम की ट्रंक सीवर लाइन से लगातार पानी का रिसाव हो रहा था। जिससे मिट्टी धंस गई और रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया।  जल निगम की कार्यदायी संस्था स्वेज कंपनी द्वारा सीवर लाइन से हो रही लीकेज की मरम्मत के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *