धाराखेड़ा के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 15 लोग घायल, तेरहवी में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

उज्जैन  ।  महिदपुर थाने के एसआई नरेन्द्र कनेश ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर डॉक्टरों से चर्चा की गई है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। ट्रैक्टर-ट्राली घायल परिवार की ही है। उसे जब्त कर थाने लाए हैं। तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रेक्टर-ट्राली हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 15 लोगों को चोटें आई हैं, घायलों को उज्जैन-महिदपुर के शासकीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार महिदपुर के धाराखेड़ा में रहने वाले मालवीय परिवार में गमी के बाद तेरहवीं कार्यक्रम भैरवगढ़ क्षेत्र में रखा गया था। महिलाएं, पुरुष और बच्चे समेत परिवार के करीब 20 से अधिक सदस्य ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर उज्जैन आ रहे थे। ग्राम लसुड़िया के पास  ट्रैक्टर-ट्राली सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से महिदपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से कैलाशबाई 30 वर्ष, चंदा 10 वर्ष, संगीता 40 वर्ष गीताबाई 40 वर्ष और गायत्री 18 वर्ष की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया। अन्य घायलों को महिदपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हादसे की सूचना पर महिदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई नरेन्द्र कनेश ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर डॉक्टरों से चर्चा की गई है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उज्जैन रेफर की गई घायल महिलाओं के बयान दर्ज करने के लिए एक टीम रवाना की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्राली परिवार की होना सामने आई है। जिसे घटनास्थल से क्रेन की मदद से थाने लाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *