गुना में दिखी राहुल गांधी की सदगी, शादी समारोह में शामिल हुए, दूल्हा-दुल्हन के साथ खिंचाई तस्वीर

राघोगढ़ ।   कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सोमवार को अपनी सादगी का परिचय दिया। राहुल गांधी एक शादी समारोह में शामिल हुए, उन्होंने दूल्हा दुल्हन के साथ तस्वीर खिचाई। इससे दूल्हा-दुल्हन के चेहरे खिल गए, वहीं राहुल गांधी को शादी में देखकर वहां मौजूद मेहमान भी हेरत में पड़ गए। दरअसल, राघोगढ़ में एक विवाह समारोह का आयोजन हो रहा था। वहीं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर आ रहे राहुल गांधी को इसी मार्ग से गुजरना था। कुछ देर बाद राहुल गांधी वहां आए तो स्वागत के लिए खड़े लोगों ने उनके शादी समारोह में शामिल होने की अपील की। जिसके बाद राहुल गांधी ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी सोधिंया समाज के राजू पंवार के विवाह समारोह में शामिल हुए। विवाह समारोह में पहुंचकर राहुल गांधी ने नवदंपति को बधाई दी और उनके साथ तस्वीर भी खिचवाई। इस दौरान राहुल गांधी की सादगी देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका आभार व्यक्त किया। शादी समारोह में राहुल गांधी को देखकर सोधिंया परिवार और समाज के लोग गदगद हो गए।   

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *