फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने 25 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बीते महीने 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी थी।

रिलीज के दो हफ्ते बाद ही बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर-कृति सेनन स्टारर फिल्म का दम निकलने लगा था। हालांकि, जैसे-तैसे 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने अब भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खुद को संभाला हुआ है। चलिए देखते हैं 25 दिनों के अंदर शाहिद-कृति की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने मंडे को किया इतना कलेक्शन

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया जब रिलीज हुई थी, तो यही उम्मीद जताई जा रही थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ेगी। हालांकि, ऐसा होता नहीं दिखा और आर्टिकल-370 के आते ही शाहिद कपूर के फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट आई।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के अब बी भी चांस है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को 1.5 करोड़ के आसपास का बिजनेस करने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने सोमवार को तकरीबन 5 लाख रुपए के आसपास की कमाई की है।

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कितनी दूर है शाहिद की फिल्म

दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दुनियाभर में तो पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब ये फिल्म डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ की तरफ लुढ़कते हुए कदम बढ़ा रही है।

इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 80.4 करोड़ के आसपास नेट कलेक्शन किया है। इसके अलावा फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 95 करोड़ तक का हो गया है। आपको बता दें कि अमित जोशी और अराधना शाह के निर्देशन में बनी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में पहली बार शाहिद कपूर संग कृति सेनन की जोड़ी फैंस को देखने को मिली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *