करीना कपूर ने इब्राहिम खान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जल्द ही डेब्यू करने जा रहे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मंगलवार को इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इब्राहिम की एक तस्वीर साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे डार्लिंग इग्गी। यह आपका अब तक का सबसे अच्छा बर्थडे हो।"

सबा ने भी दी शुभकामनाएं

इब्राहिम की बुआ सबा पटौदी ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अभिनेता के बचपन और अभी की  कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "तब और अब। माशाअल्लाह। हमारा इग्गी पॉटर 23 साल का हो गया। हैप्पी बर्थडे इब्राहिम। खुशी और सफलता हमेशा आपके जीवन में रहे। आप हमेशा चमकने के लिए बने हैं। ढेर सारा प्यार…।"

इस फिल्म में दिखेंगे इब्राहिम

सारा और इब्राहिम सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं। अब सैफ ने करीना कपूर खान से शादी कर ली है, जिनसे उनके दो बच्चे तैमूर और जहांगीर हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इब्राहिम ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से करण जौहर के सहायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अब वे जल्द ही अभिनय की दुनिया में भी  कदम रखने जा रहे हैं। कथित तौर पर वे धर्मा प्रोडक्शंस की आगामी परियोजना 'सरजमीन' से अपने अभिनय की शुरुआत करेंगे। फिल्म में उनके साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, करीना की बात करें तो वे जल्द ही क्रू नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसमे उनके साथ कृति सेनन, तब्बू और दिलजीत दोसांझ भी हैं। वे डायरेक्टर रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' में काम कर रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *