दस हजार का इनामी गिरफ्तार, 50 साल के आरोपी ने 10 वर्षीय बालिका से किया था दुष्कर्म

अनूपपुर ।    अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 50 साल है, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम भी रखा था। जानकारी के अनुसार ललित पिता निरंजन दुबे (50) निवासी चंदासटोला अनूपपुर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पांच मार्च को 10 वर्षीय नाबालिग ने अपनी मां के साथ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि सोशल वर्क का काम करने वाला परिचित ललित दुबे का घर आना-जाना होता था। इसने बालिका को अकेला पाकर गलत काम किया था। पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर केस दर्ज किया था। 8 मार्च को आरोपी ललित दुबे को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ललित दुबे विभिन्न एनजीओ संस्थाओं में काम कर चुका है। साथ ही पूर्व में किशोर कल्याण समिति अनूपपुर का सदस्य रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *