पीएम मोदी ने रणवीर इलाहाबादिया को नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड से किया सम्मानित

दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम चल रहा है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर अपने कंटेस्टेंट के लिए पहचाने वाले इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया। इनमें इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पॉपुलर इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया का नाम भी शामिल है।सोशल मीडिया की दुनिया में रणवीर इलाहाबादिया एक बड़ा नाम बन चुके हैं। फिल्म से लेकर राजनीति और धर्म तक लगभग कई अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले दिग्गजों का रणवीर इलाहाबादिया इंटरव्यू ले चुके हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके पॉडकास्ट की झलकियां देखने को मिल जाती हैं।

पीएम मोदी ने बांटे अवॉर्ड

सरकार ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के टैलेंट को सम्मानित करने के लिए शनल क्रिएटर्स अवार्ड्स की शुरुआत की है। इसकी घोषणा पीएम मोदी ने अपने शो मन की बात में की थी। जिसका पहला संस्करण 8 मार्च को आयोजित किया गया है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ  IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए।

20 कैटेगरी में 23 विजेता

नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स के लिए लगभग 1.5 लाख नॉमिनेशन आए थे। लाखों वोट्स के बाद सरकार ने 20 कैटेगरीज में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स दिए। कार्यक्रम में 23 विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें से एक रणवीर इलाहाबादिया हैं।

पीएम मोदी के साथ रणवीर की मस्ती

पीएम मोदी सभी विनर्स को अपने हाथों से अवॉर्ड दिया। जब रणवीर इलाहाबादिया की बारी आई तो वो भी पूरे जोश के साथ मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम के साथ हंसी- मजाक भी किया। स्टेज पर रणवीर इलाहाबादिया ने अगली बार नरेंद्र मोदी के साथ पॉडकास्ट करने की इच्छा जताई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *