WPL 2024: करीबी हार के बाद RCB टीम का इमोशनल वीडियो वायरल

महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के 17वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच का नतीजा आखिरी बॉल पर निकला, जहां आरसीबी को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 2 रन की दरकार थी, लेकिन ऋचा घोष इस दौरान रन आउट हो गईं और दिल्ली कैपिटल्स ने एक रन से मुकाबला जीत लिया।जीत के साथ ही दिल्ली ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं, आरसीबी की हार के बाद ऋचा मैदान पर ही रोने लगी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत समेत पूरी टीम का इमोशनल वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी (RCB) टीम के लिए शानदार पारी खेलने वाली ऋचा घोष आखिरी गेंद पर रन आउट हो गईं थी, जिसके बाद वह अपने इमोशन काबू नहीं कर सकीं और मैदान पर ही रोने लगी। ऋचा कोइस हाल में देख विरोधी टीम के खिलाड़ी भी अपना दिल हार बैठे, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि रनआउट होने के बाद ऋचा घोष मैदान पर बैठ जाती है और रोने लगती है। उनके अलावा हरमनप्रीत कौर अपने आंसू छुपाते हुए नजर आई। श्रेयंका पाटिल भी इमोशनल नजर आई। आरसीबी टीम के खिलाड़ियों का इमोशनल वीडियो देख हर किसी की आंखें नम हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *