सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी, 58 की उम्र में मां ने दिया बेटे को जन्म

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस आज भी उन्हें मिस करते हैं। वह उनके गानों के जरिये उन्हें याद करते हैं। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि 58 की उम्र में उनकी मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने इस पर कुछ खास रिएक्ट नहीं किया था। वहीं, अब उन्होंने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है।

सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह एक बार फिर पिता बन गए हैं। उन्होंने नवजात बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने रविवार की सुबह जानकारी दी कि वह एक बेटे के पिता बन गए हैं। बलकौर ने इंस्टाग्राम पर बच्चे को गोद में लेकर फोटो शेयर की और पंजाबी में लिखा, 'शुभदीप को चाहने वाले लाखों करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार का आभारी हूं।'

सिद्धू की मौत के दो साल बाद आईं खुशियां

साल 2022 में मनसा जिले के शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। सिद्धू अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान थे। उनके निधन के बाद से घर में शोक का माहौल बना रहा। वहीं, दो साल बाद बेटे को जन्म देने के उनके घर में खुशी का माहौल है।

फैंस ने दी बधाई

चरण कौर सिंह और बलकौर सिंह के दोबारा पेरेंट्स बनने पर फैंस ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां ने आईवीएफ की मदद से बच्चे को जन्म दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *