सुबह से शाम तक गर्मी से छूटेगा पसीना; यूपी के इन इलाकों में अगस्त तक चलेगा एबीसी का काम

एलटी लाइन हटाकर एरियल बंच केबल (एबीसी) लगाने का काम 19 मार्च को दो दर्जन से अधिक बिजली घरों में चलेगा। वहीं मध्यंचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक (तकनीक) एके सिंह का दावा है कि राजधानी में एबीसी से जुड़ा साठ फीसद काम पूरा हो चुका है। अगर काम की यही रफ्तार रही तो काम पूरा करने में अगस्त तक का समय लगेगा। ऐसे में 12 लाख उपभोक्ताओं को गर्मियों में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।

कानपुर रोड के अधिशासी अभियंता नीरज ने बताया कि आशियाना के बिजली घर से पोषित 11 केवी फीडर एलडीए द्वितीय में बिजली से जुड़ा कार्य 19 मार्च को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। डालीगंज के अधिशासी अभियंता के मुताबिक पुरनिया उपकेंद्र से पोषित 11 केवी फीडर जनरल पुल पर जर्जर तार बदले जाएंगे।

इसके कारण अलीगंज सेक्टर के, क्यू, पी, विध्यांचल मंदिर के आसपास सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली संकट रहेगा। छोटी लाल कुर्ती में भी मंगलवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली संकट रहेगा। गोमती नगर के विवेक खंड तीन, विजय खंड एक में बिजली संकट सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। कमता बिजली घर से पोषित एल्डिको तिराहा 250 केवीए एवं 630 केवीए तारों का मकड़जाल हटाया जाएगा।

इसके कारण यहां भी सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं रहेगी। यही समस्या स्वप्न व पंचवटी कालोनी में रहेगी। विकास नगर बिजली घर से पोषित क्षेत्र में भी सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक एबीसी का काम होगा। इसके कारण गांधी नगर, श्याम नगर, खुर्रम नगर, अशोक विहार, मतीन पुरवा, पंतनगर, विकास नगर, सेक्टर 12, 13, 14 में बिजली संकट रहेगा।

इन इलाकों में बिजली करेगी परेशान

वृंदावन बिजली घर सेक्टर 17 व 18 से पोषित सेक्टर 13, 14 व 19 और सेक्टर 18 व बीस फीडर पर ट्रांसफार्मर में तेल डालने व मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके कारण 19 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली संकट रहेगा। रत्न खंड, प्रियम क्रासिंग, रजनीखंड व रतनखंड बिजली घर से पोषित क्षेत्र में भी सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली संकट रहेगा।

विश्वविद्यालय बिजली घर से पोषित क्षेत्र में 19 मार्च को फैजाबाद रोड, आरबीएल रोड, पुराना बादशाहनगर क्षेत्र में बिजली संकट रहेगा। इसी तरह कल्याणपुर बिजली घर से पोषित क्षेत्र में भी मंगलवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मोहम्मदपुर खत्री, कन्हैया नगर, वृंदावन विहार, यूनिटी सिटी, कंचन नगर पार्क, नेशनल मोटर के पास, राजवी नगर पार्क, माया पुरी कालोनी में बिजली संकट रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *