चुनाव बाद भाजपा की सरकार बनने पर खटटर बन सकते हैं  लोकसभा अध्यक्ष 

चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर  करनाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रह हैं। खट्टर की चुनाव बाद भूमिका को लेकर भी अब सवाल किये जा रहे हैं। खबर है कि खटटर को लोकसभा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 
हरियाणा में  भारतीय जनता पार्टी  ने बड़ा दांव चला है। जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने अपनी सरकार ही बदल दी थी। मनोहर लाल खट्टर  ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था और नायब सिंह सैनी नए सीएम बनाए गए थे। खट्टर सरकार में शामिल 5 विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। मनोहर लाल खट्टर 9 साल तक सीएम रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *