चुनाव के पहले चरण के लिए बस्तर संसदीय क्षेत्र के मतदान का समय तय

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बस्तर संसदीय क्षेत्र में मतदान का समय निर्धारित कर दिया गया है। बस्तर में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं कोंटा में मतदान दिवस 19 अप्रैल शुक्रवार को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक और 72 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।

सुरक्षा चाक-चौबंध

निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा के चौक-चौबंध की व्यवस्था के बीच मतदान होगा। सामान्य व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अलग-अलग समय में मतदान होगा। 72 अलग-अलग मतदान केंद्रों में दोपहर तीन बजे तक ही मतदान होगा, बाकी स्थानों पर शाम पांच बजे तक मतदान की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *