तीन पॉलीटेक्निक छात्रों को रोडवेज बस ने कुचला, तीनों की मौत, कई घायल

कानपुर । कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह यहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार 3 दोस्तों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। ये तीनों पॉलिटेक्निक छात्र थे। वहीं हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। कुछ और छात्र भी बस की चपेट में आए हैं उन्हें सड़क किनारे पानी से भरे गड्‌ढे में ढूंढा जा रहा है। पुलिस और राहत सेवा मौके पर मौजूद है।  
जानकारी के अनुसार घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा रोड स्टेशन के पास एक रोडवेज बस ने साइकिल से जा रहे 3 छात्रों को कुचल दिया इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई है। मृतकों में अंकुश प्रजापति, दीपक तिवारी और मनीष कुमार शामिल हैं जिनकी पहचान उनके पास मिले पहचान पत्र से हुई है। इस घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। हादसे के बाद रोडवेज बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों को भी सूचित किया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खाईं से बाहर निकलवाया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *