एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने घुटनों के बल चढ़ी तिरुपति मंदिर की सीढ़ियां

जाह्नवी कपूर जितनी ग्लैमरस और लग्जरीयस लाइफस्टाइल जीती हैं, उतना ही धर्म और आस्था में भी विश्वास रखती हैं। वह बॉलीवुड की लैविश पार्टी अटेंड करती हैं, तो बिजी शेड्यूल से समय निकालकर मंदिर जाना भी मिस नहीं करतीं। दर्शन करते हुए जाह्नवी की अक्सर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस बार एक्ट्रेस अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त औरी के साथ तिरुपति मंदिर गईं।

जाह्नवी धर्म-आस्था में काफी विश्वास रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने तिरुपति मंदिर में दर्शन किए। औरी ने इसका व्लॉग बनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि इस मंदिर के साथ जाह्नवी का आध्यात्म जुड़ा है। यह विश्वास इतना ज्यादा है कि एक्ट्रेस ने यहां की सीढ़ियां भी घुटनों के बल चढ़ी।

घुटनों के बल जाह्नवी ने चढ़ी सीढ़ियां

औरी के व्लॉग में इन दोस्तों की मजाकिया बातों और पूजन दर्शन के साथ ही खाना पीना भी देखा जा सकता है। इसी के साथ कुछ क्लिप्स हैं, जिसमें औरी और जाह्ववी घुटने के बल सीढ़ियां चढ़ते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने ऐसा करने के पीछे का कारण रिवील किया है। उन्होंने कहा, ''मैंने लगभग 50 बार मंदिर का दौरा किया है और भगवान बालाजी के सामने अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए मैं घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ी हूं।'' बता दें कि तिरुपति मंदिर में 3500 सीढ़ियां हैं।

साउथ की दो बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी

जाह्नवी कपूर हाल ही में बोनी कपूर के साथ राम चरण के हैदराबाद वाले घर गई थीं। वह 'RRR' एक्टर के साथ 'RC16' फिल्म में नजर आएंगी। एक्ट्रेस के बर्थ डे प उनके इस फिल्म का हिस्सा होने की अनाउंसमेंट हुई थी। इसके अलावा उनके पास जूनियर एनटीआर के साथ की फिल्म 'देवरा' है, जिसमें वह गांव की लड़की के रोल में होंगी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *