भोपाल-इंदौर में तापमान 38 डिग्री पार

भोपाल । मध्यप्रदेश में मौसम बदल रहा है। भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज गर्मी पड़ रही है। मंदसौर, नीमच, रतलाम और दमोह में हीट वेव यानी गर्म हवाएं चल रही हैं। वहीं, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा समेत कई जिलों में बादल छा रहे हैं। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और ट्रफ लाइन की वजह से हो रहा है। 29 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके कारण ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 29 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। ट्रफ लाइन भी है। इस वजह से प्रदेश में बादल छा रहे हैं। ऐसा ही मौसम 28-29 मार्च को भी रहेगा। 29 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है। इसका 30 और 31 मार्च को प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्से में असर रहेगा।
बारिश हुई तो तीसरे महीने की विदाई भी ऐसे ही
मौसम वैज्ञानिकों ने फरवरी की तरह मार्च की विदाई भी बादल और बूंदाबांदी जैसे मौसम से होने की संभावना जताई है। 29 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से 30 जिलों में मौसम बदला रहेगा। बूंदाबांदी हुई तो यह लगातार तीसरा महीना रहेगा, जिसकी विदाई बदले हुए मौसम से होगी। जनवरी में भी यही स्थिति बनी थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *