डेब्यू मैच में मयंक यादव ने फेंकी आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद

लखनऊ सुपर जायंट्स के डेब्यटेंट तेज गेंदबाज मयंक यादव ने 30 मार्च को आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। दिल्ली के 21 साल के युवा खिलाड़ी ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलते हुए अपनी तेज गति से पंजाब के बल्लेबाजों को परेशान किया।

मयंक ने पंजाब के खिलाफ अपने दूसरे ओवर में 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो इस सीजन की सबसे तेज गेंद थी और उन्होंने राजस्थान के नांद्रे बर्गर को पछाड़ दिया। मयंक यादव ने अपने डेब्यू मैच में तीन बल्लेबाजों का शिकार किया और अपनी टीम को जीत दिलाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बेयरस्टो को बनाया पहला शिकार

जब टीम को सबसे ज्यादा विकेट की जरूरत थी तब मयंक ने पहली विकेट के रूप में जॉनी बेयरस्टो को आउट किया। उसके बाद प्रभसिमरन को आउट कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया। तीसरी विकेट के रूप में जितेश शर्मा को चलता किया। मयंक ने 147 KMKPH डिलीवरी के साथ शुरुआत की और फिर वहां से आगे बढ़ते गए।

जानें कौन हैं मयंक यादव

एक होनहार युवा क्रिकेटर मयंक यादव को आईपीएल 2022 में लखनऊ ने खरीदा था। 17 जून 2002 को जन्मे मयंक तेज गेंदबाजी के रूप में जाने जाते हैं। मयंक 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।

पिछले साल हुए अंडर-23 कर्नल सीके नायडु में मयंक ने जोरदार प्रदर्शन किया था। मयंक ने 6 मैच में ही 15 विकेट अपने नाम किए थे। इसमें छत्तीसगढ़ के खिलाफ एक ही मैच में उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा बल्ले से भी उन्होंने 66 रनों का योगदान दिया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *