दर्दनाक हादसा; मुरैना में अंग्रेजों के जमाने का रेलवे पुल ढहा, 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में क्वारी नदी पर एक सदी पुराना रेलवे पुल मंगलवार सुबह ढह जाने से पांच मजदूर घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना कैलारस थाना क्षेत्र के सिकरोदा गांव के पास की है। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट प्रदीप तोमर ने कहा कि 100 साल से अधिक पुराने नैरो गेज पुल को तोड़ा जा रहा है क्योंकि रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि मजदूर गैस कटर का उपयोग करके पुराने पुल की लोहे की संरचना को काटने का काम कर रहे थे, लेकिन यह ढह गया, जिससे पांच मजदूर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पांचों घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *