कब है चैत्र नवरात्रि, सूर्य ग्रहण, हिंदू नववर्ष? अप्रैल में कौन से हैं ग्रह गोचर

अंग्रेजी कैलेंडर का चौथा माह अप्रैल प्रारंभ होने वाला है. अप्रैल में हिंदू नववर्ष और सौर नववर्ष का शुभारंभ होगा. हिंदू नववर्ष का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है, वहीं सौर नववर्ष का शुभारंभ सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करने पर होता है. हिंदू नववर्ष के दिन से ही चैत्र नवरात्रि भी शुरू होती है, जिसमें मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है और व्रत रखा जाता है. नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होती है और पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं. वह नवदुर्गा में प्रथम हैं. महाराष्ट्र में उस दिन गुड़ी पडवा मनाते हैं. नवरात्रि के नौवें दिन भगवान श्रीराम का जन्मदिन होगा. उस दिन राम नवमी मनाई जाएगी. अयोध्या के राम मंदिर में भव्य आयोजन होगा.

अप्रैल में ही साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. पंजाब और हरियाणा में वैशाखी का उत्सव मनाया जाएगा. मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक ईद भी अप्रैल में आने वाली है. इस माह में चार बड़े ग्रहों सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन भी होगा, जो सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालेगा. भगवान श्रीराम के परम भक्त वीर बजरंगबली का भी जन्मोत्सव हनुमान जयंती मनाई जाएगी. इनके अतिरिक्त मासिक चतुर्थी, कालाष्टमी, एकादशी, प्रदोष, शिवरात्रि, अमावस्या और पूर्णिमा के व्रत भी होंगे. चैत्र अमावस्या को साल की पहली सोमवती अमावस्या होगी. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि अप्रैल के ये व्रत और त्योहार कब हैं?

अप्रैल 2024 के व्रत, त्योहार और ग्रह गोचर
1 अप्रैल, सोमवार: शीतला सप्तमी
2 अप्रैल, मंगलवार: बसौड़ा, शीतला अष्टमी, मासिक कालाष्टमी
4 अप्रैल, गुरुवार: बुध अस्त
5 अप्रैल, शुक्रवार: पापमोचनी एकादशी व्रत
6 अप्रैल, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत

7 अप्रैल, रविवार: चैत्र मासिक शिवरात्रि
8 अप्रैल, सोमवार: साल का पहला सूर्य ग्रहण, सोमवती अमावस्या, चैत्र अमावस्या
9 अप्रैल, मंगलवार: चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा, हिंदू नववर्ष प्रारंभ, झूलेलाल जयंती, गुड़ी पडवा, मीन में बुध गोचर
11 अप्रैल, गुरुवार: गणगौर, मत्स्य जयंती, ईद
12 अप्रैल, शुक्रवार: विनायक चतुर्थी

13 अप्रैल, शनिवार: मेष संक्रांति, सौर नववर्ष प्रारंभ, वैशाखी, मेष राशि में सूर्य गोचर
14 अप्रैल, रविवार: यमुना छठ
16 अप्रैल, मंगलवार: दुर्गा अष्टमी
17 अप्रैल, बुधवार: राम नवमी, चैत्र नवरात्रि पारण
19 अप्रैल, शुक्रवार: कामदा एकादशी व्रत

20 अप्रैल, शनिवार: वामन द्वादशी
21 अप्रैल, रविवार: महावीर जयंती, रवि प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी
23 अप्रैल, मंगलवार: हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत, मीन राशि में मंगल गोचर
24 अप्रैल, बुधवार: चैत्र पूर्णिमा का स्नान-दान
25 अप्रैल, गुरुवार: वैशाख माह का प्रारंभ, मेष राशि में शुक्र गोचर
27 अप्रैल, शनिवार: विकट संकष्टी चतुर्थी
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *