कांग्रेसी नेता के बेटे की शादी में दूल्हा, दुल्हन सहित मां ने की हवाई फायरिंग, SP ने कहा-होगी कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी में जमकर हवाई फायरिंग हुई। दूल्हा-दुल्हन से लेकर सास और रिश्तेदारों ने भी पिस्टल से गोलियां चलाईं।इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद अब एसपी विजय अग्रवाल ने कार्रवाई की बात कही है। मामला रविवार का बताया जा रहा है। 

दरअसल, कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह की 10 फरवरी को शहर की ही सौंदर्या सिंह के साथ ड्रिम प्वाइंट में हुई थी। इसके बाद अगले दिन रविवार को गृहग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह था। समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। इनमें भाजपा और कांग्रेस नेता भी शामिल हुए थे। अकलतरा विधायक सौरभ सिंह भी समारोह में गए थे। इसी आयोजन के बाद पिस्टल और रिवाल्वर से एक के बाद एक हवाई फायरिंग का दौर चालू हो गया। दूल्हा-दुल्हन, रिश्तेदारों और दूसरे लोगों ने भी फायरिंग की। 

इस दौरान कुछ लोगों ने हावई फायरिग का वीडियो भी बनाया लिया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया। बताया गया कि इस तरह हवाई फायरिंग कर नई नवेली दुल्हन का वेलकम किया गया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *