नए वित्त वर्ष में ऑडी इंडिया की खुदरा बिक्री 33 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली । लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑडी इंडिया की वित्त वर्ष 2023-24 की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,027 इकाई रही। जर्मनी वाहन विनिर्माता की वित्त वर्ष 2022-23 में बिक्री 5,275 इकाई रही थी। ऑडी इंडिया के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा ‎कि हमने विविध खंड के दम पर वित्त वर्ष 2023-24 में 33 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की। हमारे उत्पाद खंड में मजबूत मांग बनी हुई है और हम आपूर्ति चुनौतियों से पार पाने के लिए तैयार हैं। वाहन विनिर्माता ने जनवरी-मार्च तिमाही में घरेलू बाजार में 1,046 इकाइयों की खुदरा बिक्री की। पिछले साल समान अवधि में उसने 1,950 वाहन बेचे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *