किशोर से कुकर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटकर घायल किया

मोदीनगर । नगर की एक कॉलोनी में एक युवक ने किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास किया। आरोपी ने विरोध करने पर किशोर को पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि उसका 15 वर्षीय भाई कॉलोनी के बच्चों के साथ खेलता है। शुक्रवार शाम वह पार्क में खेल रहा था। इसी दौरान कॉलोनी निवासी एक युवक किशोर को एकांत में ले गया और उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि अक्षित चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया जांच में मामला आपसी लेनदेन का लग रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *