अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले की इतने करोड़ की कमाई

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया था। इस टीजर में 'पुष्पाराज' बने अल्लू अर्जुन 'मातंगी' अवतार में नजर आए थे। पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन के इस छोटे से टीजर ने Youtube पर ऐसी 'फायर' लगाई की रिलीज से पहले ही फैंस ने इसे सोशल मीडिया पर ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया।

सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ के करीब है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म के ओटीटी राइट्स से लेकर भी होड़ मच गयी है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज से पहले ही फिल्म 'पुष्पा-2' के सैटेलाइट राइट्स बिक चुके हैं।

इस कंपनी ने खरीदे म्यूजिक और स्टैतेलाइट राइट्स

पुष्पा 2: द रूल इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसके टीजर के साथ ही ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म 2024 में कमाई का इतिहास रचेगी। ऐसे में मेकर्स अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के साथ राइट्स को लेकर डील कर रहे हैं। इस बीच ही रिपोर्ट्स के मुताबिक, म्यूजिक कंपनी और फिल्म प्रोडक्शन टी-सीरीज ने इस फिल्म के हिंदी सैटेलाइट के राइट्स खरीद लिए हैं।

इसके सैटेलाइट राइट्स की डील करीबन 60 करोड़ तक हुई है। हिंदी के सैटेलाइट राइट्स जहां टी-सीरीज के पास है, तो वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार तेलुगु में पुष्पा 2 के सैटेलाइट राइट्स स्टार मा ने खरीदे है। हालांकि, तेलुगु भाषा में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म की सैटेलाइट राइट्स कितने में बिके हैं, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

सिंघम अगेन से टक्कर लेगी पुष्पा 2: द रूल

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पुष्पा 2 इस साल ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। टीजर में अल्लू अर्जुन की दमदार झलक देखने के बाद अब फैंस उनके ट्रेलर का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

ये फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2024 को रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी। सिंघम अगेन मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह-करीना कपूर कई सितारे नजर आएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *