राहुल गांधी का भाजपा पर पलटवार…..कौन भारत छोड़ो आंदोलन के समय अंग्रेजों के साथ खड़ा था?

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार हमलावार है। भाजपा कांग्रेस के घोषणापत्र को मुस्लिम लीग से प्रभावित बता रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके घोषणापत्र पर सवाल उठाने पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने पोस्ट किया, ये चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है! एक ओर कांग्रेस है, जिसने हमेशा भारत को जोड़ा और दूसरी तरफ वे हैं, जिन्होंने हमेशा लोगों को बांटने की कोशिश की है। इतिहास गवाह है, किसने देश का विभाजन चाहने वाली ताकतों से हाथ मिलाकर उन्हें मजबूत किया और कौन देश की एकता और स्वतंत्रता के लिए लड़ा। राहुल गांधी ने लिखा, कौन ‘भारत छोड़ो आंदोलन के समय अंग्रेजों के साथ खड़ा था? जब भारत की जेलें कांग्रेसी नेताओं से भर हुई थी, तब कौन देश को बांटने वाली ताकतों के साथ राज्यों में सरकार चला रहा था? राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से इतिहास नहीं बदलता।
इसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप बताने पर जवाब दिया था। खड़गे ने कहा था कि मोदी और अमित शाह व उनके नॉमिनेटेड अध्यक्ष आज कांग्रेस घोषणापत्र के बारे में उल्टी-सीधी भ्रांतियां फैला रहे हैं। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के भाषणों में केवल आरएसएस की बू आती है।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी रैलियों मेंद कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र के हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *