गया और पूर्णिया में जनसभा में पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर बोला हमला

गया/पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गया और पूर्णिया में जनसभा की। पीएम ने संविधान, भ्रष्टाचार, राम मंदिर और आतंकवाद पर इंडी गठबंधन को घेरा। उन्होंने पूर्णिया में कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग सनातन को मिटाने में लगे हैं। जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उनको पूज रहे हैं। हम भ्रष्टाचार को मिटाने में लगे हैं और वे बचाने में लगे हैं। भ्रष्टाचार के ठिकाने को बचाने के लिए सभी एक हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश में जवानों की शहादत होती थी। आपको गुस्सा होती थी, इन्हें घर में घुसकर मारो। आज जो देश हमें आंखें दिखाता था वो आज कटोरा लेकर भटक रहा है। जो लोग संविधान बदलने का कह रहे हैं उन्होंने कई दशकों तक काम किया, लेकिन वो कभी बाबा साहेब का संविधान कश्मीर में लागू नहीं करवा पाए। ये मोदी है, आज जम्मू-कश्मीर में भी संविधान आन-बान और शान से लागू हो गया है। ये कहते थे 370 हटी तो कश्मीर में आग लग जाएगी। आज आर्टिकल-370 का एंड हो चुका है। भारत को बांटने वालों को जलन हो रही है। ये लोग राम मंदिर के लिए भी यही कहते थे। राम मंदिर बना तो देश में आग लग जाएगी। आज राम मंदिर दुनिया में भारत का गौरव है।
 जो देश आंखें दिखाता था कटोरा लेकर घुम रहा है
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश में जवानों की शहादत होती थी। आपको गुस्सा होती थी, इन्हें घर में घुसकर मारो। आज जो देश हमें आंखें दिखाता था वो आज कटोरा लेकर भटक रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उनको पूजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार बिहार को पिछड़ा कहकर पीछा छुड़ा लेती थी। हमने सीमांचल और पूर्णिया को विकास को अपना मिशन बनाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *