पंजाब किंग्स को रौंदकर मुंबई इंडियंस को हुआ बड़ा फायदा

आईपीएल 2024 के 33वें मैच में पंजाब किंग्स पर मिली जीत से मुंबई इंडियंस को प्वाइंट्स टेबल में फायदा हुआ।टीम सातवें नंबर पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम मौजूदा सीजन की पांचवीं हार के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर पहुंच गई।मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराकर मौजूदा सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स 19.1 ओवर में 183 रन ही बना सकी। मुंबई की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा जेराल्ड कोएत्जे ने 32 रन देकर तीन सफलता हासिल की।आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जिन्होंने मौजूदा सीजन में 7 मैच में से 6 मैचों में जीत हासिल की, जबकि एक मैच में हार का सामना किया। राजस्थान रॉयल्स 12 अंक के साथ पहले पायदान पर मौजूद हैं। दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मौजूद है, जिन्होंने 6 मैचों में से 4 मैचों में जीत हासिल कर 8 अंक हासिल किए है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *