दिग्गज कंपनी तोशीबा ने 5 हजार कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता?  

नई दिल्ली। तोशिबा जापानी कंपनी है। इसका कारोबार दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है। कंपनी लैपटॉप, राइस कुकर और इलेक्ट्रोनिक्स के साथ कई अन्य सेक्टर में कारोबार करती है। इस दिग्गज कंपनी ने जापान में 5,000 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। यह कंपनी के कुल वर्कफोर्स का 10 प्रतिशत है। तोशीबा की ओर से ये फैसला कंपनी के परिचालन पुनर्गठन के चलते लिया गया है। कंपनी इंफ्रा और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर्स पर फोकस करना चाहती है। हाल के वर्षों में जापान में होने वाली ये सबसे बड़ी छंटनियों में से एक है। इसका असर जापान के कॉरपोरेट कल्चर पर होगा, जहां मजबूत श्रम कानूनों के चलते छंटनी होना कोई आम बात नहीं हैं। जापान में नौकरी पेशा और युवा लोगों की अन्य देशों के मुकाबले कमी है। निक्केई की रिपोर्ट है कि शिसीडो, ओमरोन और कोनिका मिनोल्टा सहित अन्य प्रमुख जापानी कंपनियों ने भी हाल ही में कर्मचारियों की कटौती की घोषणा की है।
बता दें, तोशीबा जापान की बड़ी नियोक्ता कंपनियों में से एक है लेकिन हाल के वर्षों में कंपनी को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। कंपनी में कई प्रकार के मैनेजमेंट और घोटाले सामाने आए हैं। 2015 में सामने आए घोटले और मैनेजमेंट के इश्यू के चलते कंपनी को बड़ा झटका लगा था, जिसके बाद से कंपनी उभरने का प्रयास कर रही है। इस कारण कंपनी को बड़ा जुर्माना भी देना पड़ा था।  जापानी मीडिया निक्केई के मुताबिक, तोशीबा न्यूक्लियर टरबाइन, बैटरी और क्वांटम टेक्नोलॉजी आदि में कारोबार करती है। कंपनी को  छंटनी के कारण कई तरह के फायदे कर्मचारियों को देने पड़ेंगे और इस कारण कंपनी को करीब 650 मिलियन डॉलर आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *