28 देशों के 88 प्रवासी भारतीय कल रामलला के दर्शन को पहुंचेंगे अयोध्या

अयोध्या । देश के विभिन्न राज्यों से आकर एक करोड़ से अधिक भक्त राम मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद से शुरू हुआ यह क्रम आज भी निरंतर जारी है। तो वहीं अब विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी पीछे नहीं रहने वाले हैं। रविवार को 28 देशों के 88 प्रवासी भारतीय अयोध्या पहुंचेंगे। दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ विजय जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन से 88 प्रवासी भारतीय और 400 से अधिक भक्त रामलला दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। शाम को 6 बजे सरयू घाट पर आरती और हनुमान गढ़ी पर दर्शन पूजन होगा और जानकी महल सभागार में प्रवासी भारतीयों और राम भक्तों के साथ परिचय बैठक किया जाएगा। जिसमें ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय सहित अन्य लोग भी शामिल होंगे। दूसरे दिन सुबह सात बजे श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट सचिव चम्पतराय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपर्क विभाग प्रमुख रामलाल, विहिप संरक्षक मंडल के सदस्य दिनेश चंद के नेतृत्व में सभी 88 प्रवासी और राम भक्त रामलला का दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष राम मंदिर निर्माण में 7 महाद्वीपों के 156 देशों की नदियों व समुद्र के एकत्रित जल से जलाभिषेक किया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *