हनुमान जयंती के मौके पर सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा को देखने के लिए उमड़ी भीड़

इंदौर । हनुमान जयंती के मौके पर इंदौर स्थित पितृ पर्वत पर सुबह से ही लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। दूर दूर से आए लोग दर्शन के लिए लालायित दिखे। इंदौर के पितृ पर्वत पर स्थित हनुमानजी की यह मूर्ति दुनिया की सबसे बड़ी अष्टधातु से बनी हनुमान मूर्ति है। यह 108 टन वजनी प्रतिमा है। 72 फीट उंची मूर्ति दूर से ही नजर आ जाती है। इस मूर्ति का निर्माण ग्वालियर के 125 कारीगरों ने 7 साल में किया था। मूर्ति की कीमत दस करोड़ रुपए आई थी। इसमें हनुमानजी की गदा 21 टन वजनी और 45 फुट लंबी है।पितृ पर्वत पर सुबह से हनुमान चालिसा और शिव पुराण के पाठ हो रहे हैं। यज्ञ में भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं। भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है और माना जा रहा है कि आज के दिन यहां पर दिनभर में एक लाख से अधिक भक्त प्रसादी ग्रहण करेंगे। देर रात तक भक्तों के आने का सिलसिला चलता रहेगा। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *