गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र आज विकास यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे

दतिया /  मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र आज 17 फरवरी 2023 को जिले के प्रवास पर रहते हुए विकास यात्रा के तहत् आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम 17 फरवरी 2023 को प्रातः 8.30 बजे डबरा से ग्राम भवानीपुर के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे ग्राम भवानीपुर पहुंचेगे और आयोजित सभा में सम्मिलित होंगे। प्रातः 10 बजे आप ग्राम चकबहादुरपुर, प्रातः 11 बजे ग्राम महाराजपुरा, दोपहर 12.30 बजे ग्राम बहादुरपुर में, दोपहर 1 बजे ग्राम निरावल में, दोपहर 1.30 बजे ग्राम बिड़निया में आयोजित नुक्कड़ सभा में सम्मिलित होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *