स्कूटी छोड़कर लापता हो गई थी मूक-बधिर युवती, पुलिस को यूपी के मथुरा में मिली

 शहडोल ।    शहडोल जिले के अमलाई थाने की पुलिस ने अपने बेहतरीन प्रयासों का उदाहरण पेश करते हुए अमलाई से गुम हुई मूक बधिर युवती को मथुरा से ढूंढ निकाला। वह स्कूटी छोड़कर तीन दिन पहले लापता हो गई थी। युवती को दस्तयाब कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। लापता बच्ची को पाकर परिजन खुश हैं। अमलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक मूक-बधिर युवती तीन दिन पहले अमलाई थाना क्षेत्र के अमरकंटक रोड़ डोंगरिया के पास स्कूटी छोड़कर लापता हो गई थी। इसकी जानकरी परिजनों ने अमलाई पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही साइबर सेल की मदद के युवती का लोकेशन ट्रेस कर एक टीम यूपी के मथुरा रवाना हुई। वहां से युवती को दस्तयाब कर अमलाई लाया गया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया। लापता बच्ची को पाकर परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं है। परिजन शहड़ोल पुलिस का जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *