ननद रिद्धिमा ने की भाभी आलिया भट्ट की जमकर तारीफ 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती है। दोनों स्टार्स एक-दूसरे की फैमिली के भी काफी करीब हैं। आलिया भट्ट अपने ससुराल वालों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपनी भाभी की जमकर तारीफ की है।

रिद्धिमा कपूर ने बातचीत के दौरान बताया है कि आलिया उनके परिवार का एक बड़ा सपोर्ट सिस्टम रही हैं। वह हर बुरे वक्त में हमेशा उनके साथ खड़ी रही हैं।

खुशनसीब हैं रणबीर कपूर

रिद्धिमा कपूर साहनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी भाभी आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए नजर आती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में भी उनकी जमकर तारीफ की है। रिद्धिमा ने कहा कि वह बहुत प्यारी हैं। उनका गिविंग नेचर है। मेरा भाई खुशनसीब है, जो उसे आलिया एक लाइफ पार्टनर के तौर पर मिलीं। आलिया भी वैसे खुशनसीब हैं।

कोई पॉलिटिक्स नहीं करती आलिया

वहीं, इसी इंटरव्यू में रिद्धिमा कपूर के पति भरत साहनी ने भी आलिया के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मुझे आलिया की वाइब काफी पसंद है। वह काफी चिल रहती हैं। कोई पॉलिटिक्स नहीं करतीं, उन्हें गॉसिप करना भी पसंद नहीं है। उनमें और मुझमें काफी सिमिलैरिटी हैं, इसलिए हमारी काफी बनती है।

बुरे वक्त में साथ थीं आलिया

वहीं, रिद्धिमा ने आलिया और रणबीर कपूर के रिश्ते की तुलना अपने माता-पिता से की। उन्होंने बताया कि आलिया में ऋषि कपूर जैसे गुण हैं, जबकि रणबीर के गुण नीतू कपूर की याद दिलाते हैं। जब ऋषि कपूर का निधन हुआ, तब आलिया और रणबीर, मां और मेरा पूरा ध्यान रखते थे। वो रोज उनसे रोज मिलने आते थे। हालांकि उनके जाने के बाद नीतू और रिद्धिमा फिर टूट जाते थे। आलिया फैमिली का एक बड़ा सपोर्ट सिस्टम रही हैं। वह बुरे वक्त में हमेशा साथ रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *