एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष पर छलका दर्द, कहा……

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दीवानगी दुनियाभर में है। प्रियंका ने अपने दम पर यह पहचान बनाई है। बॉलीवुड में सिक्का जमाने वाली देसी गर्ल ने 2017 में हॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने बेवॉच से डेब्यू किया। हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा को शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा। हाल ही में अभिनेत्री ने बताया कि इस खराब दौर से वह कैसे उबरीं?

पश्चिम में अपने संघर्ष के दौर के बारे में प्रियंका ने कहा, 'यह एक ऐसी इंडस्ट्री थी जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। वहां के लोगों को मैं नहीं जानती थी। ऐसे दोस्त नहीं थे, जो सुबह दो बजे कॉल करें। वह बहुत महत्वपूर्ण था। मैं बहुत अकेली थी और यह बहुत डरावना अनुभव था। यह सब न्यूयॉर्क सिटी का किस्सा था, जो यूं भी एक चुनौतीपूर्ण शहर है। वह मेरी जिंदगी का एक काला दौर था'।

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि अपने देश में काफी दबदबा होने के बावजूद उन्हें वहां फिर से करियर शुरू करने के लिए मजबूर किया गया। यहां तक कि शुरुआत में प्रियंका के साथ लोगों ने मीटिंग तक करने के लिए इनकार कर दिया, यह उनके लिए बड़ा झटका था। हालांकि, प्रियंका हिम्मत से डटी रहीं और इस मुश्किल वक्त में भी खुद को टूटने से बचाया।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैं बहुत महत्वाकांक्षी महिला हूं। मैं बहुत तेजी से आगे बढ़ती हूं। मैं हमेशा यही चाहती हूं कि सबकुछ सुलझ जाए। मैं किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश में रहती हूं। हाालंकि, ऐसी भी स्थिति का सामना करना पड़ता है, जब कोई समाधान या उपाय नहीं मिलता। आपको उस स्थिति को स्वीकार करना चाहिए। यही वह सबक है, जिसने मुझे सक्षम बनाया है। मुझे लहर से लड़ने के बजाय उस पर सवार होना पसंद है'।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा बीते महीने उन्होंने 'ब्लफ' का भी एलान किया। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने होली का त्योहार भी यहां अपने परिवार के साथ मनाया। इसके अलावा अभिनेत्री अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मंदिर के दर्शन करने भी पहुंचीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *