गंगा में नहाते समय एक युवक व एक युवती तेज बहाव में बहे  

ऋषिकेश । ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते समय एक युवक व एक युवती तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है। लक्ष्मण झूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था। ये लोग लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाने गए थे। तभी तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवती नेहा पुत्री (29) शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश और युवक साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी नोएडा उत्तर प्रदेश डूब गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और उनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।  वहीं, एक लड़की साक्षी कुमारी(29)पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा पानी के बहाव में आने से बेहोश हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।     

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *