ओडिशा में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल बोले-ओडिशा में भाजपा और बीजद की शादी हो चुकी है

केंद्रपाड़ा ।  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को ओडिशा पहुंचे। उन्होंने केंद्रपाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीच गठबंधन है। पीएम मोदी ने केंद्र में 22-25 अरबपतियों की सरकार चलाई। वहीं काम ओडिशा में नवीन बाबू कर रहे हैं।
राहुल ने कहा कि इसका पूरा का पूरा फायदा मु_ी भर लोगों का होता है और बाकी जनता देखती रह जाती है। तेलंगाना में भाजपा और बीजद की शादी थी। वहां पर हर रोज उनकी बारात निकलती थी और ड्रामेबाजी होती थी। कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में दिखाया कि भाजपा और बीजद एक हैं और अगर विपक्ष का कोई काम कर रहा है तो वो कांग्रेस पार्टी कर रही है।
ओडिशा में भी कुछ यही हाल है। ओडिशा में भाजपा और बीजद की शादी हो चुकी है। दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू ने इस शादी में ओडिशा की जनता को पीएएएनएन दिया है। पीएएएनएन मतलब… पीए- पांडियन (नवीन पटनायक के करीबी आईएएस अफसर),ए- अमित शाह, एन- नरेंद्र मोदी, एन- नवीन पटनायक। इन्होंने मिलकर आपका पैसा लूटा है।
ओडिशा के लिए 5 गारंटी गिनाई
राहुल गांधी ने ओडिशा के लिए पांच गारंटी गिनाई। उन्होंने कहा- ओडिशा में महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए, बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3,000 रुपए, 200 यूनिट फ्री बिजली, 500 रुपए में गैस सिलेंडर और धान के लिए 3,000 रुपए/क्विंटल।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *