राहुल गांधी ने अब पीएम मोदी पर कसा ये तंज, बोल दी इतनी बड़ी बात

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले एक फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा है। पीएम मोदी इन दिनों चुनावी सभाओं में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा रहे हैं।

अब राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट किया कि एक हताश, निराश और हारे हुए प्रधानमंत्री की बातें सुनिए: कांग्रेस आपके घर का कमरा छीन लेगी, कांग्रेस आपके गले का मंगलसूत्र छीन लेगी, कांग्रेस आपकी भैंस छीन लेगी। नरेंद्र मोदी ऐसी बहकी बहकी और झूठी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस उनकी 300 में से 150 से ज्यादा सीटें छीन कर सरकार बना रही है। इस डर में मोदी, प्रधानमंत्री की गरिमा भूल ‘झूठ की मशीन’ बन गए हैं।

हमारी सरकार ‘अडानियों’ की नहीं, ‘हिंदुस्तानियों’ की होगी

इंडिया की सरकार जनता से लेगी नहीं, उन्हें देगी – उतना ही पैसा जितना मोदी ने अपने अरबपति मित्रों पर लुटाया है। हमारी सरकार ‘अडानियों’ की नहीं, ‘हिंदुस्तानियों’ की होगी।

 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछे ये सवाल

वहीं राहुल गांधी ने सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह शर्मनाक चुप्पी साध ली है। प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा। सब कुछ जान कर भी सिर्फ वोटों के लिए उन्होंने सैकड़ों बेटियों का शोषण करने वाले हैवान का प्रचार क्यों किया? आखिर इतना बड़ा अपराधी बड़ी सहूलियत के साथ देश से फरार कैसे हो गया? कैसरगंज से कर्नाटक और उन्नाव से उत्तराखण्ड तक, बेटियों के गुनहगारों को प्रधानमंत्री का मूक समर्थन देश भर में अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है। क्या मोदी के ‘राजनीतिक परिवार’ का हिस्सा होना अपराधियों के लिए ‘सुरक्षा की गारंटी’ है?

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *