खनिज विभाग की टीम पर हमला, हाथापाई कर रेत से भरा ट्रैक्टर छुड़ा ले गए माफिया

शहडोल ।   जिले के पपौंध थाना क्षेत्र ग्राम दुबरा सोन नदी के पास से अवैध रूप से रेत से लोड ट्रैक्टर अपराधी छुड़ाकर ले गए। जानकारी के अनुसार खनिज निरीक्षक पट्टा अपने तीन अन्य सहकर्मियों के साथ बीते रात्रि पपौंध थाना क्षेत्र के ग्राम दुबरा स्थित सोन नदी के घाट पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे थे, जहां उन्हें अवैध रेत से लोड एक ट्रैक्टर मिला। उसे जब्ती की कार्रवाई शुरू ही की जानी थी के चालक ने अपने अन्य साथियों को वहां बुला लिया।

जिसके बाद रेत माफियाओं ने खनिज अमले से हाथापाई करते हुए रेत से लोड ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए। गौरतलब है कि जिले में एक लंबे अर्से से रेत माफिया अवैध रूप से रेत का खनन व परिवहन करते चले आ रहें हैं। पूर्व में एक पटवारी की रेत माफियाओं द्वारा ह्त्या भी की जा चुकी है, लेकिन चंद दिनों बाद फिर से रेत का काला कारोबार शुरू हो जाता है। अब एक बार पुनः खनिज अमले के साथ ऐसी वारदात हुईं है। अब इस मामले में केस दर्ज हो गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *