Daniel Radcliffe और JK Rowling के बीच इस मुद्दे पर खटपट बढ़ी

नई दिल्ली। हैरी पॉटर एक ऐसी फिल्म सीरीज है, जिसने विदेशी ऑडियंस के साथ-साथ भारतीय फैंस भी काफी पसंद करते हैं। जे.के.राउलिंग की बुक पर आधारित फैटेंसी वर्ल्ड को दर्शाती इस फिल्म के अब तक आठ अलग-अलग पार्ट आ चुके हैं।

एमा वॉटसन, डेनियल रेडक्लिफ रुपर्ट ग्रिंट पहले पार्ट हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन', जो साल 2001 में रिलीज हुई थी, तब से ही वह इस फिल्म का हिस्सा हैं। अलग-अलग डायरेक्टर्स द्वारा बनाई गयी हैरी पॉटर के बचपन से लेकर बड़े तक हर पार्ट में डेनियल और एमा ने ही मुख्य किरदार निभाया था।

हालांकि, अब हो सकता है कि हैरी पॉटर का चेहरा बदल जाए और डेनियल रेडक्लिफ्ट इस रोल में नजर ना आए। ऐसा इसलिए, क्योंकि डेनियल और हैरी पॉटर की राइटर जेके राउलिंग के बीच खटपट बढ़ती दिख रही है।

किस मुद्दे को लेकर बढ़ रही है डेनियल और राउलिंग के बीच टेंशन?

बीते महीने हैरी पॉटर के स्टार्स डेनियल रेडक्लिफ- एमा वॉटसन और राइटर जेके राउलिंग के बीच ट्रांसजेंडर के अधिकारों को लेकर बहस छिड़ गयी थी। दोनों को ट्रांसजेंडर के अधिकारों को बोलने के लिए राउलिंग ने एक्टर्स की क्लास लगाई थी।

अब हाल ही में द एटलेंटिक को दिए इंटरव्यू में हैरी पॉटर एक्टर डेनियल रेडक्लिफ्ट ने जेके राउलिंग के ट्रांसजेंडर राइट्स को लेकर कही बात पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है । डेनियल ने कहा,

"ये मुझे सच में दुखी करता है, क्योंकि मैं उन्हें वैसे देखता हूं जैसे हम मिले थे। जब हम मिले थे वह समय, जिस तरह की वह किताब लिखती थीं और उन्होंने जो अपनी ही एक दुनिया बनाई थी, वह सब मैं अंदर से महसूस करता हूं"।

जेके राउलिंग को लेकर डेनियल ने कही थी ये बात

रेडक्लिफ और उनके साथ हैरी पॉटर के दोनों मेन लीड एक्टर्स ने ट्रांस कम्यूनिटी को लेकर अपना सपोर्ट दिखाया था। जिसके बाद तीनों को लेकर ये सवाल उठे थे कि क्या ये तीनों बच्चे कितने अनग्रेटफुल है। इस पर और राउलिंग की विवादास्पद टिप्पणियों के बारे में बात करते हुए कहते हैं, " जाहिर सी बात है कि मैं उनके बिना कभी भी हैरी पॉटर नहीं बन पाता"।

उन्होंने आगे कहा, "मेरी लाइफ उस इंसान के बिना ये सब नहीं होता, जो अब हो रहा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप जिन चीजों पर यकीन करते हैं, उसे किसी और के एहसान तले उनके बारे में न बोले।

मैं लगातार LGBTQ के लोगों के राइट्स के लिए उनका समर्थन करता रहूंगा और इस पर कुछ और कमेन्ट नहीं करना चाहता हूं"। डेनियल और राउलिंग के बीच चल रही खींचतान के बीच फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर मेकर्स 'फैंटसी' फिल्म का कभी अगला पार्ट बनाते हैं, तो उसमें डेनियल रेडक्लिफ होंगे या नहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *