दो पहिया वाहन से शराब तस्करी कर रहा आदतन तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। जिला आबकारी की टीम ने आदतन शराब तस्कर को दो पहिया वाहन से अग्रेजीं शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिकारियो के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि पंचशील, अप्सरा, सुभाष नगर, अशोका गार्डन, स्टेशन सहित पुराने भोपाल से आदतन शराब तस्कर को पकड़ते हुए उसके कब्जे से हजारो रुपये कीमत की शराब जप्त की है। मिली जानकारी के मुताबिक टीम को सूचना मिली की एक व्यक्ति दो पहिया वाहन से अवेध रुप से शराब ले जा रहा है, जो प्रभात चौराहे से निकलने वाला है। खबर मिलते ही आबकारी टीम ने चेक पाइंट लगाते हुए एक्सिस स्कूटर से आर रहे अशोका गार्डन निवासी साल का धनसिंह रघुवंशी (50) को रोक लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास रखे दो बैग में 58 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। उसने बताया कि वह शराब किसी लाइसेंसी ठेकेदार से लेकर आ रहा था। इस बारे में जांच की जा रही है, पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी। पूलिस ने बताया कि पकड़ा गया धनसिंह रघुवंशी आदतन शराब तस्कर है, जो बीते काफी समय से शराब की तस्करी कर रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। लगातार शराब तस्करी और आपराधिक घटनाओ को अंजाम देने के कारण उसके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाहीभी की जा चुकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *